Ranchi News: खतियानी जमीन जोतने को लेकर चुरले गांव में तनाव
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चुरले गांव में शुक्रवार शाम खतियानी जमीन जोतने के प्रयास को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष तीन ट्रैक्टरों के साथ गौरीनाथ एवं धर्मनाथ के वंशजों की खतियानी जमीन जोतने पहुंचे। इसका संयुक्त सरना सनातन के सदस्यों ने विरोध किया, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान कुछ महिलाओं ने प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की की। तनाव बढ़ने पर बीच-बचाव के लिए मनोज कुमार मिश्रा और कृष्णानंद शर्मा आगे आए, लेकिन उग्र ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर जमीन पर पटक दिया। उन पर फरसा से हमला करने का भी प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया। हालांकि, संयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.