Ranchi News: क्षत्रिय गौरव मंच की 27 सदस्यीय केंद्रीय समिति का गठन
रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। क्षत्रिय समाज सदैव सर्व समुदाय के उत्थान और मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित रहा है। समाज को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए 5 नवंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। शनिवार को हरमू स्थित एक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सह मंच के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय गौरव मंच, झारखंड की 27 सदस्यीय केंद्रीय समिति व प्रदेश कार्य समिति का गठन पूरा हो चुका है। इसमें प्रवीण सिंह को केंद्रीय अध्यक्ष और रमेश सिंह को प्रधान महासचिव बनाया गया है। संगठन का उद्देश्य सामाजिक उत्थान और कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाना है। मौके पर कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह और भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.