रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा में स्कूली छात्रों के बीच सोमवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर ग्रुप के छात्रों के बीच क्विज, जबकि किड्स ग्रुप के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को साइकिल, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्रों को स्कूल बैग और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को स्टडी लैंप देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण स्कूल के निदेशक आसिम अख्तर, प्राचार्या वीणा राम और सचिव रेयाज अहमद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर स्कूल के निदेशक आसिम अख्तर ने कहा कि छात्रों में प्रतिस्पर्धा जगाने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...