रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। रांची जिला बार एसोसिएशन ने सिविल कोर्ट परिसर से सटी शिक्षा विभाग और वाणिज्यकर विभाग की जमीन को न्यायिक परिसर के विस्तार के लिए हस्तांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को अभ्यावेदन देकर मामले में हस्तक्षेप का आग्रह एडहॉक कमेटी के सदस्य संजय कुमार विद्रोही ने किया है। अभ्यावेदन में कहा गया है कि जमीन हस्तांतरण का मामला लंबे समय से लंबित है, जबकि हाई लेवल इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी वर्ष 2018 में इस संबंध में निर्णय ले चुकी है। बार एसोसिएशन का कहना है कि अदालत में अधिवक्ताओं, पक्षकारों और न्यायिक कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उपलब्ध जगह कम पड़ रही है। जमीन मिलने पर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर और बैठने की व्यवस्था, पुस्तकालय, पक्षकारों के लिए प्रतीक्षालय और ...