Ranchi News: कोडरमा जिला क्रिकेट संघ में वित्तीय अनियमितता का आरोप
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिला क्रिकेट संघ (केडीसीए) में विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय क्रिकेटरों और विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों ने संघ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कामकाज में पारदर्शिता की कमी के कारण स्थानीय क्रिकेट और खिलाड़ियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पूर्व पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और क्लबों ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) से इस मामले में हस्तक्षेप कर वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में केडीसीए के पूर्व पदाधिकारी विशाल सूद, हर्ष सिंह और अन्य शिकायतकर्ताओं ने संघ के बैंक खाते में राशि के जमा-निकासी, सदस्यता शुल्क, ऑडिट, आमसभा, चुनाव प्रक्रिया और जिला क्रिकेट लीग के आयोजन पर सवाल खड़े किए।
वित्तीय लेनदेन की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.