Ranchi News: कोटपा एक्ट के तहत छापेमारी, पान-खैनी दुकानों को दी गई चेतावनी
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। कोटपा एक्ट के प्रावधानों के अनुपालन को लेकर गुरुवार को तोरपा में छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व रेफरल अस्पताल तोरपा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुमिता रानी ने किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पान दुकानों और खैनी दुकानों की जांच की गई। टीम ने दुकानदारों को कोटपा एक्ट के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय के 100 गज के दायरे में गुटखा, तंबाकू और सिगरेट की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। डॉ. अनुमिता रानी ने सभी दुकानदारों को दुकान के बाहर "तम्बाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है" का चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद न बेचने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.