Ranchi News: कोचिंग संचालक रविशंकर की जमानत पर सीआईडी से जवाब तलब
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। 14वीं जेपीएससी परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी कोचिंग संचालक रविशंकर कुमार की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर बुधवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने सीआईडी से जवाब तलब किया। साथ ही मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 नवंबर निर्धारित की है। पलामू निवासी रविशंकर कुमार पर जेपीएससी परीक्षा प्रक्रिया में कथित तौर पर धांधली करने और अवैध तरीके से कुछ अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप है। सीआईडी के लगातार दबाव के बाद उसने गत 9 सितंबर को अदालत में आत्मसमर्पण किया था, तब से जेल में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.