रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोकर रोड में सी मेकओवर सैलून एंड एकेडमी से महिला चोर ने शुक्रवार को शाम में हजारों रुपये सामान की चोरी कर ली। संचालक मोनिका विजय के मुताबिक, करीब 20 साल की युवती ने उस समय चोरी की, जब वह एक महिला ग्राहक का फेशियल कर रहीं थी। इसी समय युवती सैलून पर पहुंची। पूछने पर उसने शृंगार से संबंधित कुछ काम कराने की बात कही। केबिन खाली नहीं रहने से उसे काउंटर के पास बैठने और थोड़ी देर प्रतीक्षा करने को कहा गया। इसी बीच युवती ने काउंटर के आसपास के दराज व शोकेस में रखे कीमती शृंगार प्रसाधान की चोरी कर ली और अपने बैग में रख लिया। इधर, पुलिस सैलून में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला चोर की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...