रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची। सदर थाना क्षेत्र के कोकर बाजारटांड़ में रहने वाले शंकर पासवान के साथ प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान मारपीट की गई। इस दौरान हमलावरों ने उसकी गर्दन को मरोड़कर मार डालने का प्रयास भी किया। मारपीट की घटना में शंकर के सिर और शरीर के विभिन्न अंगों में अंदरुनी चोट लगी है। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर गुड्डू पासवान व उसके साथ आए दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...