Ranchi News: कोकर-एचबी रोड दुर्गा पूजा पंडाल का महुआ माजी ने किया उद्घाटन
रांची, अक्टूबर 17 -- Ranchi News: रांची। कोकर स्थित एचबी रोड में दुर्गा पूजा के अवसर पर तैयार पूजा पंडाल का उद्घाटन आज शाम सात बजे राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया। इस अवसर पर कोकर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चंचल चटर्जी ने सांसद का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस वर्ष कोकर दुर्गा पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष थीम पर आधारित भव्य पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल की आकर्षक बनावट, विशेष विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है। शाम ढलते ही पंडाल की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं, समिति की ओर से आयोजित लेजर लाइट शो लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली में दुर्गोत्सव की तैयारी पूरी, आज खुलेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.