रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची। लालपुर स्थित कॉस्मोस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट में रविवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मेयर रौशनी खलखो ने ड्रॉइंग, नृत्य, गिटार, की-बोर्ड और सिलाई का प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के संस्थापक देबाशीष रॉय ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के कौशल विकास के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर देवाशीष मुखर्जी और पवन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कंप्यूटर कोर्स के सफल छात्रों को बांटे प्रमाणपत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...