रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज में एमए एवं एमकॉम सत्र 2025-27 के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने की। एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। समारोह में नए विद्यार्थियों ने अपना परिचय देते हुए कॉलेज में दाखिला लेने के उद्देश्य और अपनी अपेक्षाएं साझा किए। शिक्षकों ने कॉलेज में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं सुविधाओं की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य ने एनसीसी, एनएसएस, ई-लाइब्रेरी, प्लेसमेंट सेल एवं ओपन यूनिवर्सिटी सहित अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। एनएसएस की जानकारी डॉ मनोज कुमार एवं अर्चना कोइरी ने तथा एनसीसी के संबंध में दुर्गेश सिन्हा ने विद...