Ranchi News: कैरटलेन ने मेन रोड में खोला तीसरा स्टोर
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। टाटा समूह के ज्वेलरी ब्रांड कैरटलेन ने शनिवार को रांची मेन रोड पर अपना तीसरा स्टोर शुरू किया। मीरा टॉवर, महात्मा गांधी मेन रोड स्थित स्टोर का उद्घाटन कोयला तोड़ने की रस्म के साथ किया गया। संचालक ने बताया कि स्टोर में स्टडेड और अनस्टडेड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इसमें बटरफ्लाई, अरण्य और ओम्ब्रे जैसे कलेक्शन के अलावा एफआरआईईएनडीएस, डिज्नी, हैरी पॉटर और पेप्पा पिग से जुड़े कलेक्शन भी शामिल हैं। आधुनिक मंगलसूत्र, रोजाना पहनने वाले ईयररिंग्स, कॉकटेल रिंग्स, बच्चों की ज्वेलरी और गिफ्टिंग के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। कंपनी के अनुसार देशभर में इसके 380 से अधिक स्टोर हैं और 7,000 से ज्यादा डिजाइन उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.