रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। चतरा जिले के सिमरिया निवासी एक युवती नरगिस परवीन के पिता के खाते से साइबर अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इस घटना को साइबर अपराधियों ने एक से नौ अक्तूबर के बीच अंजाम दिया है। इस संबंध में नरगिस परवीन ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नरगिस ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कैंसर रोग से ग्रसित हैं। उनका इलाज रांची में चल रहा है। मदद का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनके पिता के खाते से राशि की अवैध निकासी कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...