रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग एवं भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति, लंबित राजस्व मामलों तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान राजस्व, खनन, उत्पाद, मत्स्य, परिवहन, विद्युत एवं नगर पंचायत सहित अन्य विभागों द्वारा मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध किए गए राजस्व संग्रहण का आकलन किया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिवहन विभाग को यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन...