Ranchi News: केबल हटाने के अभियान से इंटरनेट सेवा बाधित, कई बैंक शाखाओं में कामकाज ठप
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बिजली के पोल से अनधिकृत व झूल रहे टेलीकॉम, ओएफसी व टीवी केबल हटाने की कार्रवाई के चलते शुक्रवार को भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। इंटरनेट सेवा बाधित होने से कई बैंक शाखाओं में लगातार दूसरे दिन कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बिना काम कराए ही ग्राहकों को लौट जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कोकर, रिम्स शाखा में लगातार दूसरे दिन इंटरनेट नहीं होने की वजह कामकाज ठप रहा। वहीं, कांटाटोली शाखा में पूरे दिन बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। इंटरनेट नहीं चलने के कारण पैसों की निकासी, जमा, पासबुक अपडेट, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन समेत अन्य डिजिटल सेवाओं पर असर पड़ा। बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंचे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उनका काम नहीं हो सका। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.