Ranchi News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज जाएंगी जमशेदपुर
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची-जमशेदपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे उनका जमशेदपुर परिसदन पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगी। इसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.