रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी छोटानागपुर कृषि उद्यमी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की द्वितीय वार्षिक आमसभा बुधवार को कोरला डांडटोली स्थित सामुदायिक भवन में हुई। मुख्य अतिथि तोरपा प्रमुख रोहित सुरीन ने पंचायत प्रतिनिधियों और कृषि विभाग के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को कंपनी से जुड़कर लाह खेती के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर परिबल सिंह ने उन्नत खाद, बीज और तकनीकी जानकारी दी। रबी मौसम में आलू की खेती बढ़ाने की अपील की। मौके पर सीईओ मनोज कुमार, डायरेक्टर शबनम टोपनो, प्रताप महतो, शिबू उरांव, मनोज बारला, वार्ड सदस्य उषा आइंद, विजय हेमरोम सहित तोरपा, कर्रा और रनिया प्रखंड के किसान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आमसभा में महिला किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...