रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि निदेशक सह प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य कृषि विकास निगम बिद्यानंद शर्मा पंकज ने कहा है कि राज्य की कृषक पाठशालाओं में प्रजनक बीज से उत्तम आधार बीज तैयार किया जाएगा। कृषि निदेशालय कृषक पाठशालाओं के माध्यम से प्रजनक बीज (ब्रीडर सीड) से आधार बीज (फाउंडेशन सीड) के उत्पादन की रूपरेखा तय की है। कृषि निदेशक ने शुक्रवार को इस बाबत समीक्षा बैठक भी की। जिसमें कृषक पाठशालाओं को आवंटित किए जाने वाले प्रजनक बीजों की मात्रा एवं रकबे की समीक्षा की गई। बैठक में गुमला, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, धनबाद, बोकारो एवं हजारीबाग के जिला कृषि पदाधिकारियों के अलावा कृषक पाठशालाओं के परियोजना प्रबंधकों, सचिवों तथा निगम के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कृषि निदेशक ने सभी संबंधित जिला कृषि पदाधिकारियों को...