रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के कूटाम स्थित श्री राधा रमण मंदिर परिसर में 28 अगस्त से पांच सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल से होने वाले नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में यज्ञ, पुष्प अभिषेक, श्रीमद्भागवत कथा, भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार, दही हांडी उत्सव और गौ पूजा प्रमुख कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को ले निकाली भव्य कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...