Ranchi News: कुलहुटू जंगल के पास पुल क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक
रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। हटिया-लोधमा-कर्रा मुख्य पथ पर कुलहुटू जंगल के पास नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की सुरक्षा को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने अगले आदेश तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पुल किमी 7 540 के पास क्षतिग्रस्त हुआ है। चार पहिया एवं इससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों का पुल से आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। विभाग ने कर्रा से रांची जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। वाहन भूत-हुटार-लोधमा-नगड़ी पथ से रांची जा सकेंगे। इसके अलावा बायीं ओर से नगड़ी होते हुए रांची और दायीं ओर से तुपुदाना रिंग रोड जाने का विकल्प भी दिया गया है। विभाग ने वाहन चालकों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.