रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे गांव में सोमवार की शाम आपसी विवाद में पांच लोगों ने एक युवक पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक हयात खान को गंभीर हालत में इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। पीड़ित की बहन तब्बू खातून के आवेदन पर गांव के मोसीम खान, वसीम खान, मजीद खान, सुलतान खान, साजिद खान और नूरजहां खातून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुलतान खान को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने घर में रखी टांगी से हयात के सिर पर वार कर दिया। थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाता...