रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) में गुरुवार को मेंटरशिप डे 3.0 का आयोजन किया गया। विशेष कुकिंग प्रतियोगिता में 33 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को व्यंजन तैयार करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया। विद्यार्थियों ने कश्मीर से तमिलनाडु और गुजरात से नागालैंड तक के पारंपरिक व्यंजन बनाकर देश की सांस्कृतिक और खानपान विविधता को दर्शाया। प्रतियोगिता में आशीष सिलसिलवाल के नेतृत्व वाली टीम ने त्रिपुरा के व्यंजनों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, संकाय मेंटर श्रीमांशु कुमार दाश के मार्गदर्शन में वाराणसी की टमाटर चाट बनाने वाली टीम ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अशोक आर. पाटिल, निशी शबाना और शेफ हर्ष गखर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...