रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड अंतर्गत जुरदाग पंचायत के टेमटेमटोली गांव निवासी 50 वर्षीय बसंत हेरेंज ने सोमवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब बसंत हेरेंज की मौत के बाद उनके एक पुत्र और एक पुत्री के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम बसंत हेरेंज की बेटी ममता कुमारी बकरी चराकर घर लौटी। घर पहुंचने पर उसने अपने पिता को जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पास ही कीटनाशक की एक शीशी भी पड़ी थी। ममता ने तत्काल फोन कर इसकी सूचना अपने भाई को दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बसंत हेरेंज को इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, खूंटी पुलिस ने सदर अस्पताल में मृ...