रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से रनिया प्रखंड की ताम्बा पंचायत के हरासुकु गांव से डोडरौली जाने वाले करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग की स्थिति खराब हो गई है। कीचड़ और फिसलन के कारण स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। रास्ते की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों को संभलकर कदम बढ़ाना पड़ रहा है। खासकर रनिया-ताम्बा मुख्य पथ से करीब 300 फीट की दूरी पर स्थित एएसके इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचने में बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाला यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। जगह-जगह फिसलन और पानी का बहाव होने से बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल पहुंचाने और वापस लाने में परेशानी हो रही है। कई बार कीचड़ में पैर फंसने और...