Ranchi News: किसान संगोष्ठी में उर्वरक के सही इस्तेमाल की दी जानकारी
रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के आदिवासी बाल विकास विद्यालय, ठाकुरगांव में गुरुवार को कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृषक), झारखंड की ओर से पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी और उर्वरक की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषकों के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार ने स्वच्छ पेयजल सुविधा के तहत विद्यालय परिवार को एक सेट उषा डिस्पेंसर मशीन सौंपी। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में गुलमोहर का पौधा लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची जिला ग्रामीण पश्चिम भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम कुमार दुबे, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार तिवारी, सहयोगकर्ता महेश कुमार, ठाकुरगांव पंचायत के मुखिया सचिन पाहन, अंजू मोनिका टोप्पो, चंदन कुमार और विश्वनाथ गोप समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.