रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। इफको रांची की ओर से मंगलवार को गेतलसूद में रिफॉर्म उत्सव के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें झारखंड के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. शशिभूषण समदर्शी, संबित पात्रा, सुशील कुमार और कुलदीप कुमार मौजूद थे। गोष्ठी में 72 स्थानीय किसानों ने भाग लिया। डॉ. शशिभूषण समदर्शी ने किसानों और बिक्री केंद्र प्रभारियों को विकृत कृषि पद्धतियों से मिट्टी और जलवायु को हो रहे नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि असंतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल और कार्बनिक उर्वरकों के कम उपयोग से मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा घट रही है। उन्होंने किसानों से धान की पराली नहीं जलाने और इफको के बायोडीकंपोजर का उपयोग कर पराली से कंपोस्ट बनाने की अपील की। इससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ेगी और उर...