Ranchi News: किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
रांची, नवम्बर 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को प्रखंड परिसर में प्रखंडस्तरीय रबी कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ जयपाल सोय, प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा और प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद तिग्गा ने किया। बीटीएम बिंदु कुजूर ने कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को किसान समृद्धि योजना के तहत सोलर पंप सेट अपनाकर डीजल की लागत कम करने और सिंचाई के लिए ड्रिप तकनीक का उपयोग कर पानी और समय बचाने की सलाह दी। साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए रासायनिक प्रबंधन और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को संबोधित करते हुए रासायनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.