रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि किसानों की मेहनत, उपज और आय सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। सोमवार को उन्होंने बुढ़ाखुखरा में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह और 100 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। करीब 15.01 करोड़ रुपये की लागत से बने शीतगृह से किसानों को उपज सुरक्षित रखने और बेहतर कीमत प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर टांगरबसली बाजार शेड का भी उद्घाटन किया गया। मंत्री ने बताया कि बुढ़ाखुखरा शीतगृह की परियोजना वर्ष 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से अधूरी रह गई। वर्ष 2022 में विधायक बनने के बाद उन्होंने इसे पूरा कराने का प्रयास शुरू किया। कृषि मंत्री बनने के बाद परियोजना को पुनर्जीवित कर आधुनिक तकनीक के अनुरूप पूरा कराया ग...