रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वस्थ व्यवहार को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अड़की प्रखंड सभागार में साथिया (पीयर एजुकेटर्स) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, किशोर स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम और इसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथिया को एनीमिया के लक्षणों और जोखिमों की पहचान, आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) सप्लीमेंटेशन, संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के ...