Ranchi News: किता में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर के पास हाईवा फंसा, दो घंटे लगा जाम
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मार्ग पर किता गांव के समीप शनिवार को सड़क किनारे चक्का फंसने से खड़ी एक ट्रेलर के पास से निकलने के प्रयास में एक हाईवा भी गीली मिट्टी में धंस गया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का चक्का सड़क किनारे धंस जाने के कारण वह पहले से ही मौके पर खड़ी थी। इसी दौरान एक हाईवा चालक ट्रेलर के बगल से वाहन निकालने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसका चक्का भी गीली मिट्टी में फंस गया। इससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई। सूचना मिलने पर सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे हाईवा को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम के कारण राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों के चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.