रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। भारी बारिश के बीच शुक्रवार को रांची-पुरुलिया पथ पर किता के समीप दिन के लगभग 11 बजे एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन तीन घंटे बाधित रहा। राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना के बाद उसे हटाने की कवायद शुरू की गई। लगभग 2 बजे सड़क से पेड़ हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...