Ranchi News: कार की टक्कर से घर के बाहर बैठी वृद्धा की मौत
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू मेन रोड (एनएच-20) पर सोमवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार बलेनो कार सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर बैठी 70 वर्षीय सूरजमणि देवी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। सूरजमणि देवी दिवंगत टूवा साव की पत्नी थीं। दुर्घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल खूंटी सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें देवनिका अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बलेनो कार जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि कार मुरहू के ही किसी व्यक्ति की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.