रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित आर्च बिशप हाउस में गुरुवार को कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो का जन्म दिवस स्मरण सभा के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने की। इस अवसर पर आर्च बिशप और सहायक बिशप आनंद डेविड खलखो ने केक काटा। आर्च बिशप ने कहा कि कार्डिनल टोप्पो का जीवन सादगी, नम्रता और उच्च विचारों का बेजोड़ उदाहरण था। मौके पर फादर हिलारियुस एक्का, फादर वाल्टर किस्पोट्टा, फादर लूकस रुंडा, फादर असीम मिंज समेत कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...