रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। गेल की ओर से सड़क पर किए जा रहे पाइपलाइन और अन्य कार्यों के बाद सड़क को हर हाल में पूर्व स्थिति में बहाल करना होगा। काम के दौरान उचित बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था भी अनिवार्य होगी। सदर एसडीओ कुमार रजत ने गुरुवार को गेल के अधिकारियों और संबंधित संवेदकों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य पूरा होने के बाद खोदे गए गड्ढों को भरकर सड़क को समतल और पूरी तरह आवागमन योग्य बनाया जाए। उन्होंने परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और आम लोगों की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कार्यस्थल पर उचित बैरिकेडिंग और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर काम के दौरान वाहनों और पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवाग...