रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर संवेदक संघ की बैठक बुधवार को बिरसा चौक के पास हुई। संवेदकों ने कहा कि रॉयल्टी चालान की परेशानी के चलते काम करने और भुगतान प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है। संघ ने निर्णय लिया कि समस्या के समाधान के लिए अगले सप्ताह खान विभाग के सचिव से प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी मांग रखेगा। बैठक के दौरान संघ के प्रतिनिधि राकेश चौधरी ने खान सचिव से दूरभाष पर बातचीत कर संवेदकों की समस्या से अवगत कराया। सचिव ने जल्द समस्या का समाधान निकालकर संवेदकों को राहत देने का आश्वासन दिया। साथ ही किए गए कार्यों के भुगतान से संबंधित अड़चन दूर करने का भी भरोसा दिलाया गया। खान सचिव के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद संघ का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। संघ के प्रतिनिधि राकेश चौधरी ने कहा कि संवे...