रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता। यह भी पढ़ें- Roorki News: जन्माष्टमी को लेकर सजा बाजार, झूलों की बढ़ी खरीदारी शहर में जन्माष्टमी को लेकर जगह-जगह पर दुकानें में एक से बढ़कर एक कान्हा के पोशक और झूले लोगों को आकर्षित करते नजर आ रहे हैं। अपर बाजार से लेकर हिनू , मेन रोड , लालपुर , हरमू और रातू रोड तक दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और झूले की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही। जन्मोत्सव पर अपने लड्डू गोपाल को सजाने और नए लुक देने को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। साथ ही बाजारों में इस वर्ष मथुरा, बनारस, कोलकता और दिल्ली से आए कान्हा के पोशाक और सजाने वाले सामान सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बाजारों में कान्हा के विभिन्न प्रकार के डिजाइनर झूले, सोफा, बेड और घर भी ...