Ranchi News: काठीटांड में चूड़ी की दुकान से लाखों की चोरी
रांची, सितम्बर 9 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के काठीटांड चौक स्थित उरांव कॉम्प्लेक्स के नाज बैंगल्स स्टोर में मंगलवार रात सेंधमारी कर चोरों ने एक लाख रुपये नकद समेत करीब 55 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली। दुकानदार रमीज राजा अंसारी, पिता नूर मोहम्मद अंसारी, निवासी पुरियो ने बुधवार को रातू थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने चोरी की सूचना दी। दुकान पहुंचने पर गेट खुला मिला और दीवार में बड़ा छेद था। जांच करने पर काउंटर में रखे एक लाख रुपये और करीब 55 हजार रुपये के सामान गायब मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों के निशाने पर था ज्वेलर्स : नाज बैंगल्स स्टोर के बगल में स्थित साई ज्वेलर्स के संचालक भोला साव ने बताया कि चोरों का निशाना उनकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.