Ranchi News: काठीटांड़ चौक पर न यात्री शेड न ही शौचालय, रोज परेशान हो रहे हजारों यात्री
रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। राजधानी रांची से सटे रातू के प्रमुख काठीटांड़ चौक पर आज भी यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं नसीब नहीं हैं। यहां से प्रतिदिन बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राउरकेला के लिए सैकड़ों बसें गुजरती हैं तथा हजारों यात्री बसों का इंतजार करते हैं। बावजूद इसके यहां यात्रियों के लिए न तो शेड है, न शौचालय और न ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था। गर्मी, बारिश और ठंड में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ता है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। चौक पर लगे दो चापाकलों में एक से लाल पानी निकलता है, जबकि दूसरे पर अतिक्रमण है। मजबूरी में यात्री दुकानों से पानी मांगते हैं या बोतलबंद पानी खरीदते हैं। आईटीआई बस स्टैंड से बसों का परिचालन शुरू होने के बाद भी अधिकांश बसें काठीटांड़ चौक पर ही रुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.