रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। करमचंद भगत महाविद्यालय बेड़ो के सभागार में गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय कांशी फूल युवा महोत्सव-2026 का समापन समारोह हुआ। 'प्रतिभा, संस्कृति और एकता' थीम पर आयोजित महोत्सव में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्य और ललित कला की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुगम संगीत में भाग्यश्री कुमारी प्रथम, गायत्री कुमारी द्वितीय और खुशनुमा प्रवीण तृतीय रहीं। लोक नृत्य समूह में कुड़ुख विभाग प्रथम और नागपुरी विभाग द्वितीय रहा। क्रिएटिव कोरियोग्राफी और नाटक में कुड़ुख विभाग प्रथम रहा, जबकि नुक्कड़ नाटक में हिंदी विभाग ने बाजी मारी। पेंटिंग में अनमोल कच्छप, पोस्टर में मेघा कुमारी चौहान, कार्टून में विकास कुमार लोहरा, रंगोली में सोनाली तिर्की और क्ले आर्ट में निकिता खेस प्रथम ...