Ranchi News: कांवरियों के लिए लगाया सेवा शिविर, देर रात तक गूंजे भजन
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। आम्रेश्वर धाम पैदल जा रहे कांवरियों के लिए भारत माता मंडप, तोरपा में सेवा शिविर लगाया गया। इसके साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी हुआ। शिविर का उद्घाटन अमित जायसवाल, प्रदीप भगत, लक्ष्मीनारायण बड़ाइक, रुपेश गुप्ता, अमोल जायसवाल, बीरू नायक, तुलसी साहू और मुकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक संध्या में नागपुरी गायक लक्ष्मीनारायण बड़ाइक, अंजलि देवी सहित अन्य कलाकारों ने भजन और नागपुरी गीत प्रस्तुत किए। देर रात तक श्रद्धालु गीत-संगीत पर झूमते रहे। शिविर में शिव भक्तों का स्वागत कर उन्हें भोजन कराया गया। इस दौरान मोरेंग से करीब 250 भक्तों का जत्था पैदल आम्रेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.