रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुंटार गांव से सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए कांवरियों के जत्थे को रविवार को जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मौके पर चार्टर्ड अकाउंटेंट बजरंग गुप्ता, तारकांत सिंह, रमेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ देवघर के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- बाबाधाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना यह भी पढ़ें- कांवरिया बोल बम सेवा संघ ने 251...