रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी तत्वों से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं को इकट्ठा करके लोकतंत्र के मंदिर में घुसकर जिस प्रकार आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी करने का काम किया, वह निंदनीय है। सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी चाहते हैं कि देश टुकड़ों में बंट जाए। साहू ने कहा कि लोकतंत्र लोक लाज से चलता है। कांग्रेस के दो चेहरे हैं। यह दिल्ली में कुछ करती है और झारखंड में कुछ। उन्होंने कहा कि झारखंड में बीते 6 वर्ष में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल की परीक्षा, उत्पाद सिपाही भर्ती या शिक्षक नियुक्ति परीक्षा समेत अन्य पर...