रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: रांची। कांग्रेस महानगर चुटिया कमेटी और स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति ने रविवार को सुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। समिति का उद्देश्य पौधों को लगाकर उनकी सुरक्षित घेराबंदी करना है। इस दौरान सदस्यों ने स्वर्णरेखा नदी और घाटों की सफाई के लिए श्रमदान किया। अभियान में शामिल वार्ड 13 के पार्षद पवन तिर्की ने लोगों से नदी में कचरा न फेंकने की अपील की। मौके पर अरुण चावला, फातिमा खातून, प्रशांत गौरव, दीपेश पाठक, माखन पाठक, किशन अग्रवाल व सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: भारत विकास परिषद ने पौधे रोपे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...