रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार के खान और खनिज विकास व विनियमन संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो पूरे झारखंड में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में खिजरी विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे झारखंड में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। 25 अगस्त को अनगड़ा में अंचल घेराव किया जाएगा। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी ने किया। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ जनजागरण चलाएगा झामुमो बैठक में शकीर अंसारी, आशीष मुंडा, संजय नायक, सफीक अंसारी, रोहित नायक, तिवारी भोगता, मुनेश करमाली, बिहारी मु...