रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित होचर मलाहारी रेस्टोरेंट के समीप शनिवार सुबह हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 40 वर्षीय फुलेंद्र महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। बाइक पर सवार दोनों युवक नेवरी से कांके के गारु गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गारु निवासी फुलेंद्र महतो, पिता टेम्बु महतो, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ...