Ranchi News: कांके में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके लक्ष्मण चौक स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश, समिति अध्यक्ष राजकिशोर वर्मा, गिरजाशंकर पांडेय, मुकेश यादव, आशीष सिंह, शिव महतो और हरेकृष्ण महतो ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह का दुग्धाभिषेक किया। इससे पहले वैदिक पुरुष सूक्त के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक के बाद महाआरती हुई। स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कांके सहित पूरे राज्यवासियों के अभ्युदय और सर्वांगीण उत्थान के लिए भगवान श्रीकृष्ण से मंगल कामना की। पूजन के बाद संध्या भजन हुआ। देर शाम दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Siwan News बड़ी देर भयो नंदलाला तेरी राह तके वृजबाला, नंद घर आनंद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.