रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित रेमंड शोरूम के पास रविवार शाम विद्युत विभाग में कार्यरत लाइनमैन की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में लाइनमैन सचिंद्र महतो, पिता सोनाराम महतो ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सचिंद्र ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे वह रेमंड शोरूम के सामने एक राशन दुकान में बिजली मरम्मत का काम करने गया था। उसने अपनी बाइक सड़क के दूसरी ओर ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ी की थी। बिजली लाइन ठीक करने के बाद जब वह बाइक के पास पहुंचा तो बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उसने कांके थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...