रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2019 के बाद हुई जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की सीबीआई से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तथा भर्ती घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई। ज्ञापन में 14वीं जेपीएससी मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी, जेपीएससी के तीनों सदस्यों की जवाबदेही तय करने तथा उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा में जान ...