रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर बुधवार को कांके में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। मौलाना कारी हाशीम कमाल, मौलाना नौशाद आलम और मो. फुरकान के नेतृत्व में जुलूस मिल्लत कॉलोनी से निकला और निर्धारित मार्ग से होते हुए कांके सीआईपी मजार पहुंचा। यहां लोगों ने नात और सलातो-सलाम पेश किया। इसके बाद जुलूस कांके चौक स्थित मोहर्रम मैदान पहुंचा, जहां गागी सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोग भी शामिल हुए। कमेटी की ओर से मो. फुरकान, मो. सफीक, अब्दुल इमरान और मुनव्वर बाबा सहित अन्य लोगों ने जुलूस में शामिल बुजुर्गों, बच्चों और बच्चियों के लिए मिठाई और खाने-पीने की व्यवस्था की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सरकार की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा के नारों स...